Skip to main content

Science 10



Science Questions

प्रश्न होम्योपैथी का संस्थापक कौन था ?
उ० हनीमैन
प्रश्न विटामिन्स की खोज किसने की ?
उ० फंक ने
प्रश्न डी.एन.ए. (D.N.A.) के सामान्य तत्व कौन कौन से हैं?
उ० नाईट्रोजीनस बेस, फास्फेट एवं शुगर
प्रश्न किसी स्वच्छ तालाब का पानी इतना गहरा प्रतीत नहीं होता, जितना की वास्तव में गहरा होता है, क्यों ?
उ० विरल माध्यम से सघन माध्यम में प्रकाश की किरण के आवर्तन के कारण होता है |
प्रश्न मनुष्य में हीमोग्लोबिन के अणु से आक्सीजन के कितने अणु बंध सकते हैं?
उ० चार
प्रश्न: भारहीनता की स्थिति कब होती है ?
उ० प्रभावी गुरुत्वाकर्षण शून्य होने पर
प्रश्न बर्फ पानी पर क्यों तैरती रहती है?
उ० बर्फ का आपेक्षिक घनत्व पानी के आपेक्षिक घनत्व से कम होता है
प्रश्न परखनली शिशु (Test Tube Baby) उत्पन्न करने की तकनीक का विकास किसने किया था ?
उ० राबर्ट एडवर्डस और पेट्रिक स्टेप्टो ने
प्रश्न निर्जलीकरण (Dehydration) में बच्चे के शरीर में साधारणतः किसकी कमी हो जाती है?
उ० पोटैसियम क्लोराईड
प्रश्न एक्यूपंचर विधि* का आविष्कार कहाँ हुआ था ?
उ० चीन में * यदि शारीर के रोगग्रस्त भाग में सुई प्रविष्ट की जाती है, तो किसी पीड़ा का अनुभव नहीं होता है, एक्यूपंचर इसी प्रक्रिया पर आधारित है |
प्रश्न अँधेरे कमरे में वस्तु क्यों नहीं दिखाई देती है?
उ० वास्तु से टकरा कर प्रकाश का परावर्तन नहीं हो पाता है
प्रश्न सिस्मोग्राम द्वारा किसका अध्ययन किया जाता है ?
उ० भूकम्प
प्रश्न चुम्बकीय उत्तर कहाँ पर स्थित है?
उ० ग्रीनलैंड के उत्तरी किनारे पर आर्कटिक महासागर में
प्रश्न समुद्र में ज्वार-भाटा कब आता है?
उ० अमावस्या, पूर्णिमा को
प्रश्न सेकण्ड पेंडुलम का दोलन काल कितना होता है?
उ० 2 सेकण्ड
प्रश्न अगर चन्द्रतल पर कोई भीषण विस्फोट किया जाये, तो क्या प्रथ्वी पर उसकी आवाज सुनी जा सकती है?
उ० नहीं, क्योंकि ध्वनि का संचरण निर्वात व्योम (Space) में संभव नहीं है
प्रश्न पक्षी जब आकाश में उड़ता है, तो बिना पंख चलाये भी दूर तक उड़ता रहता है , इसका कारण क्या है?
उ० उसकी गति में संवेग होता है
प्रश्न सड़क मोड़ पर एक तरफ कुछ ऊंची बनायीं जाती है, क्यों?
उ० अभिकेन्द्र बल प्राप्त करने के लिए
प्रश्न एक लिफ्ट में एक तराजू के दोनों पलड़ों में बराबर भार के पत्थर पड़े हुए है , लिफ्ट के चालू होने पर क्या प्रभाव होगा ?
उ० कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा
प्रश्न एक वाच ग्लास में आयोडीन का विलयन रखा हुआ है, इसके अंदर आलू का टुकड़ा काटकर रख दिया गया है. आलू के टुकड़े की सतह का रंग कैसा हो जायेगा ?
उ० नीलास्पस्टीकरण: आलू की टुकड़े को काटने पर उसकी सतह पर उपस्थित स्टार्च आयोडीन के विलयन से मिलकर नीला रंग उत्पन्न करता है |
प्रश्न पित्त किससे निकलता है?
उ० यकृत से
प्रश्न: विज्ञापनों में प्रयुक्त रंगीन विसर्जन नलियों में कौन सी गैस प्रयोग में लायी जाती है ?
उत्तर: Ne
प्रश्न: मनुष्य के जिगर व मांसपेशियों में संचित ग्लाइकोजेन क्या है?
उत्तर: बहुशर्करा
प्रश्न: शुद्ध जल में ठोस पोटेशियम सायनाइड मिलाने से pH में कैसा परिवर्तन होगा ?
उत्तर: pH में कोई परिवर्तन नहीं होता है
प्रश्न: अग्निशमन यंत्र में एक बोतल में रखे सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ निम्नलिखित में से और क्या रखा जाता है ?
उत्तर: सोडियम बाईकार्बोनेट का शक्तिशाली विलयन
प्रश्न: सीमेंट का जमकर कठोर होने का कारण क्या है?
उत्तर: जल-योजन व जल-अपघटन
प्रश्न: सीमेंट के प्रयोग में बालू का क्या उपयोग होता है?
उत्तर: सीमेंट जल या नमीं का अति सुग्राही है| नमीं के कारण इसमे आंतरिक प्रतिबल उत्पन्न हो जाता है, जिससे इसमे दरार पड जाती है और इसकी क्षमता कम हो जाती है | बालू मिलाने से सीमेंट में आंतरिक प्रतिबल नहीं उत्पन्न होता है, जिससे सीमेंट में दरार नहीं पड़ती |
प्रश्न: काँच क्या है?
उत्तर: काँच अक्रिस्टलीय ठोस के रूप में एक अतिशीतित (supercooled) द्रव है , इसीलिए काँच की कोई क्रिस्टलीय सरंचना नहीं होती और न ही इसका कोई निश्चित गलनांक होता है | इसका संघटन परिवर्तनीय है |
aR2O.bMO.6SiO2
जहाँ R = एक-संयोजक क्षार धातु; जैसे – Na, K आदि |
M = द्वि- संयोजक क्षार धातु; जैसे – Ca, Pb आदि |
a तथा b अणुओं की संख्या
प्रश्न: काँच को नींबू सा पीला रंग प्रदान करने के लिए कौन सा पदार्थ उपयोग में लाया जाता है ?
उत्तर: कैडमियम सल्फाईड
प्रश्न: कौन सी गैस (कोई एक उदहारण दीजिए) को जल के ऊपर इकट्ठा नहीं किया जा सकता ?
उत्तर: SO3
प्रश्न: शुष्क बर्फ क्या होती है ?
उत्तर: ठोस कार्बन-डाई-आक्साईड
प्रश्न: दियासलाई की तीलियों में जलने वाला पदार्थ क्या होता है ?
उत्तर: K2Cr2O7 + S + P
प्रश्न: लैम्पों में प्रकाश उत्पन्न करने के काम में कौन सी गैस उपयोग में लायी जाती है?
उत्तर: ऐसीटलीन
प्रश्न: कच्चे फलों को पकाने में कौन सी गैस उपयोग में लायी जाती है?
उत्तर: ऐथिलीन
प्रश्न: ऊनी कपड़ों की शुष्क धुलाई(Dry Cleaning) में कौन सी गैस उपयोग में लायी जाती है?
उत्तर: बैंजीन
प्रश्न: किस किसी परमाणु के रासायनिक गुण निम्न किस पर निर्भर करते हैं :
उत्तर: परमाणु क्रमांक पर
प्रश्न: आयु निर्धारण में कार्बन के किस समस्थानिक का उपयोग करते हैं ?
उत्तर: C14
प्रश्न: नाभिकीय रिएक्टर में भारी जल का उपयोग का किस रूप में किया जाता है?
उत्तर: न्यूट्रान मंदक के रूप में
प्रश्न: सूर्य के उच्च ताप का कारण क्या है?
उत्तर: हाईड्रोजन का नाभिकीय संलयन
प्रश्न किस देश में महिलायों में जीवन प्रत्याशा सबसे ज्यादा है?
उ० जापान

Comments

Popular posts from this blog

Geography 10

कांकरिया झील भारत की अहमदाबाद, गुजरात की दूसरी सबसे बड़ी झील है। यह शहर के दक्षिण-पूर्वी भाग में, मणिनगर क्षेत्र में स्थित है। यह 1451 में सुल्तान कुतुब-उद-दीन अहमद शाह द्वितीय के शासनकाल के दौरान पूरा हुआ था, हालांकि इसकी उत्पत्ति कभी-कभी चौलुक्य काल में रखी गई थी। तराई मिट्टी में नाइट्रोजन और कार्बनिक पदार्थ अच्‍छी मात्रा में उपस्थित होते हैं लेकिन इनमें फॉस्फेट की कमी होती है। • इस मिट्टी को सामान्‍यत: लंबी घासों और वनों द्वारा ढका जाता है लेकिन गेहूं, चावल, गन्ना, जूट और सोयाबीन जैसी कई फसलों के लिए उपयुक्त होती है।

संविधान सभा की प्रमुख समितियां एवं उनके अध्यक्ष

संविधान सभा की प्रमुख समितियां एवं उनके अध्यक्ष प्रारूप समिति - भीमराव अंबेडकर संघ शक्ति समिति, संघ संविधान समिति - जवाहरलाल नेहरू कार्य संचालन समिति - के. एम. मुंशी मूलाधिकार व अल्पसंख्यक समिति - सरदार पटेल झंडा समिति - जे. बी. कृपलानी वार्ता समिति, प्रक्रिया समिति - डॉ. राजेंद्र प्रसाद संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO)से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय स्थित है — हेग ( नीदरलैण्डस ) संयुक्त राष्ट्र संघ की लाइब्रेरी — हैमरशोल्ड लाइब्रेरी संयुक्त राष्ट्र घोषणा-पत्र की मूल प्रति सुरक्षित रखी गई है — अमरीका के राष्ट्रीय पुरालेखागार में संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग — महासभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक-सामाजिक परिषद, सचिवालय, अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय, न्यासी परिषद भारत यू. एन. ओ. का सदस्य किस वर्ष से है — 1945 से दो देश यू. एन. ओ. के सदस्य देश नहीं हैं — वेटिकन सिटी और ताइवान संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम महिला अध्यक्ष — श्रीमती विजय लक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र संघ में‘वीटो’का अधिकार प्राप्त है — सुरक्षा परिषद के स्थाय...

भारत में महत्वपूर्ण समितियों और आयोगों की सूची

✅ भारत में महत्वपूर्ण समितियों और आयोगों की सूची 1. अभिजीत सेन समिति (2002): दीर्घकालिक खाद्य नीति 2. आबिद हुसैन समिति: लघु उद्योग पर 3. अजीत कुमार समिति: सेना वेतनमान 4. अथरेया समिति: आईडीबीआई का पुनर्गठन 5. बेसल समिति: बैंकिंग पर्यवेक्षण 6. भूरेलाल समिति: मोटर वाहन कर में वृद्धि 7. बिमल जालान समिति: पूंजी बाजार बुनियादी ढांचा संस्थानों (MII) के कामकाज पर रिपोर्ट 8. बिमल जालान कमेटी (2018): आरबीआई के पास मौजूद कैपिटल रिजर्व की समीक्षा के लिए 9. सी. बाबू राजीव समिति: शिप एक्ट 1908 और शिप ट्रस्ट अधिनियम 1963 में सुधार 10. सी. रंगराजन समिति (2012): गरीबी रेखा के निर्धारण के लिए 11. चंद्र शेखर समिति: वेंचर कैपिटल 12. चंद्रात्रे समिति की रिपोर्ट (1997): सुरक्षा विश्लेषण और निवेश प्रबंधन 13. K.B. कोर कमेटी: कैश क्रेडिट सिस्टम के संचालन की समीक्षा करने के लिए 14. दवे समिति (2000): असंगठित क्षेत्र के लिए पेंशन योजना 15. दीपक पारेख समिति: पीपीपी मॉडल के माध्यम से बुनियादी ढांचे के लिए वित्त की व्यवस्था 16. सुमा वर्मा समिति (2006): बैंकिंग लोकपाल 17. जी. वी. रामकृष्ण समिति: व...