प्रागैतिहासिक काल
- मनुष्य में स्थाई निवास करने की प्रवृत्ति कब हुई - नवपाषाण काल में
- मानव का प्रथम पालतू पशु - कुत्ता
- पहिए का आविष्कार कब हुआ - नव पाषाण काल में
- कृषि का प्रथम साक्ष्य किस स्थल से प्राप्त हुआ - मेहरगढ़ से
- प्रथम भारतीय पुरापाषाण कलाकृति की खोज कहाँ हुई थी - पल्लावरम् नामक स्थान पर
- हड़प्पा की कनिष्ठ कालीन संस्कृति कौन सी है - कयथा संस्कृति
- पूर्व पाषाण युग के मानव की जीविका का मुख्य आधार क्या था - शिकार
- भारत मे कौन सा स्थल प्रागैतिहासिक चित्रकला के लिए प्रसिद्ध है - भीमबेटका
- प्रागैतिहासिक अन्न उत्पादक स्थल मेहरगढ़ स्थित है - पश्चिमी बलूचिस्तान में
- राख के टीले किस नव पाषाणिक स्थल से प्राप्त हुए हैं - संगनकुल्लु तथा पिकलीहल से
- प्रागैतिहासिक काल का अर्थ - वह इतिहास जिसे पुरातात्विक साक्ष्यों के आधार पर लिखा गया हो
- भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग किस मंत्रालय के अधीन कार्य करता है - संस्कृति मंत्रालय के अधीन
- भारत का सबसे प्राचीन नगर - मोहनजोदड़ो
- मानव द्वारा सर्वप्रथम कौन सी फसल उगाई गई - जौ (8000 B C के प्रारम्भ में)
- राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय) स्थित है - भोपाल
- ज्ञानी मानव ( होमो सैपियस ) का प्रवेश इस धरती पर कब हुआ - आज से लगभग 30 या 40000 वर्ष पूर्व
- भारत में मानव का सर्वप्रथम साक्ष्य कहाँ से मिलता है - नर्रवदा घाटी से (मध्य प्रदेश)
- कृषि के लिए अपनाई गई सबसे प्राचीन फसल - गेहूं एवं जौ
- ताम्बवती नाम से किस संस्कृति को जाना जाता है - अहार संस्कृति को
- आग का आविष्कार कब हुआ - पुरा पाषाण काल में
- भीमबेटका कहाँ स्थित है - मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के अब्दुल्लागंज में
- भारत में पूर्व प्रस्तर युग के अधिकांश औजार बने थे - स्फटिक पत्थर के
- मनुष्य ने सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया तथा उसके द्वारा बनाया जाने वाला प्रथम औजार - तांबा , कुल्हाड़ी
- भारत मे किस शिलाश्रय से सर्वाधिक चित्र प्राप्त हुए हैं - भीमबेटका से
- शल्कों से बने औजार किस काल से सम्बन्धित हैं - मध्य पाषाण काल से
- कृषि का आविष्कार कब हुआ - नव पाषाण काल में
Comments
Post a Comment