गुप्त साम्राज्य
- वर्तमान गणित में दशमलव प्रणाली आविष्कार का श्रेय किस युग को है - गुप्त युग
- इतिहासकार वी. ए. स्मिथ ने किसकी विजयों से प्रभावित होकर उसे ‘भारत का नेपोलियन’ कहकर पुकारा है - समुद्रगुप्त
- फाह्यान कहाँ का निवासी था - चीन
- गुप्त वंश का संस्थापक - श्रीगुप्त
- ‘सर्वराजोच्छेता’ (सभी राजाओं को उखाड़ फेंकने वाला) की उपाधि किसने धारण की - समुद्रगुप्त
- गुप्त राजवंश किसलिए प्रसिद्ध था - कला और स्थापत्य के लिए
- कालिदास की किस कृति की गिनती विश्व की सौ प्रसिद्ध साहित्यिक कृतियों में होती है - अभिज्ञान शाकुन्तलम्
- गुप्तकाल की सोने की मुद्रा को कहा जाता था - दीनार
- फाह्यान किसके शासन काल में भारत आया था - चन्द्रगुप्त II
- “ सेतुबंध “ का रचनाकार प्रवरसेन ll किस वंश का शासक था - वाकाटक
- दिल्ली के मेहरौली के कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के प्रांगण में स्थित प्रसिद्ध लौह स्तम्भ किसकी स्मृति में है - चन्द्र
- भारतीय संस्कृति का स्वर्ण काल कहा जाता है - गुप्त काल को
- मन्दिर निर्माण कला का जन्म सर्वप्रथम कब हुआ - गुप्त काल में
- प्रयाग प्रशस्ति अभिलेख का लेखक हरिषेण किस शासक का दरबारी कवि था - समुद्रगुप्त
- वह प्रथम भारतीय विद्वान् कौन था, जिसने गणित को एक पृथक् विषय के रूप में स्थापित किया - आर्यभट्ट
- कुमारसम्भव महाकाव्य किस कवी ने लिखा था - कालिदास
- किस वंश के शासकों ने मन्दिरों एवं ब्राह्मणों को सबसे अधिक ग्राम अनुदान में दिया था - गुप्त वंश
- गुप्त शासको की सरकारी / दरबारी भाषा थी - संस्कृत
- गुप्त काल में गंगा और यमुना नदियों की प्रसिद्ध मृण्मूर्तियाँ कहाँ पाई गई हैं - अहिछत्र
- अजन्ता कलाकृतियां का सम्बन्ध है - गुप्त काल से
Comments
Post a Comment